भारतीय नौसेना में निकली बम्पर भर्ती - CG Sandesh

भारतीय नौसेना में निकली बम्पर भर्ती

भारतीय नौसेना ने ट्रेड्समैन (कुशल) के पदों पर भर्ती निकाली गयी है. कुल पदों की संख्या 1531 है. ऑनलाइन आवेदन 22 फरवरी 2022 से शुरू होंगे. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इंडियन नेवी की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

भारतीय नौसेना ने ट्रेड्समैन भर्ती 2022 नोटिफिकेशन के अनुसार, इस भर्ती अभियान के माध्यम से ट्रेड्समैन पदों पर कुल 1531 वैकेंसी भरी जाएंगी.

शैक्षणिक योग्यता
मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए और अंग्रेजी का ज्ञान होना चाहिए. इसके अलावा संबंधित ट्रे़ड में अपरेंटिस ट्रेनिंग पूरा करना होगा या सेना, नौसेना और वायु सेना की उपयुक्त तकनीकी शाखा में दो साल की नियमित सेवा के साथ मैकेनिक या किसी समकक्ष पद के रूप में काम किया हो.

आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर नोटिफिकेशन पढ़ लें.


अन्य सम्बंधित खबरें