सरायपाली : ढोलकिया ठेकेदार पर प्रशासन मेहरबान ! कर्मचारी खा रहे दर-दर की ठोकरें.. कोई नहीं सुन रहा फरियाद..
हेमंत वैष्णव. सरायपाली डिवीजन में कार्यरत बिजली विभाग के कर्मचारी अपने ठेकेदार के विरुद्ध बार-बार शिकायत कर थक चुके हैं, सीजी सन्देश डॉट कॉम में कर्मचारीयों की शिकायत 26 जानवरी 2022 को पहली बार प्रकाशित की गई थी. लेकिन इसके पूर्व से कर्मचारी ठेकेदार मनोज ढोलकिया के ख़िलाफ शिकायत करते हैं. जिसपर अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है.
ऐसे में अब सवाल उठता है कि क्या प्रशासन ढोलकिया ठेकेदार पर मेहरबान है ? बार-बार शिकायत किये जाने के बावजूद अब तक उस पर कोई कार्यवाही क्यों नहीं की जा रही है.
एक तरफ प्रताड़ित करने वाला ढोलकिया ठेकेदार है तो दूसरी तरफ शिकायत करने वाले दो दर्जन से भी अधिक कर्मचारी. लेकिन अब तक उनकी शिकायत पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है.
ऐसे हालात में ये कर्मचारी शासन से लेकर प्रशासन तक अपनी गुहार लगा रहे हैं और इन्साफ का इंतज़ार कर रहे हैं. ढोलकिया पर आरोप है कि वह इन कर्मचारीयों की मेहनत का पैसा अपने जेब में भरता है. और कुछ कहने पर उन्हें काम से निकलने की धमकी देता है.
कई बार कर्मचारी ठेकेदार को बदलने की मांग कर चुके हैं, और आज भी बसना सब स्टेसन में लगभग 16 सब स्टेशन के सहायक आपरेटरों और कर्मचारी जमा हुए.
ये कर्मचारी यूनिक ट्रेडर्स मनोज ढोलकिया के अंतर्गत सरायपाली डिवीजन में लगभग 8 से 9 वर्षो से कार्यरत है और सभी आपरेटरों ने यूनिक ट्रेडर्स मनोज ढोलकिया के ख़िलाफ प्रबंध निर्देशक छग विधुत विभाग तथा अधीक्षण यंत्री महासमुंद को शिकायत किया है.
कर्मचारियों द्वारा ठेकेदार को बदलने की मांग किया जा रही है. आज भी कर्मचारी और आपरेटरों का कहना है कि उनकी शिकायत पर कोई कार्यवाही नही किया जा रहा है. इसके बाद अब ये कर्मचारी अब विधुत विभाग के अधिकारियों पर भी आरोप लगाने से पीछे नहीं हट रहे हैं.
आपरेटरों ने विधुत विभाग के अधिकारियों पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि बिजली विभाग के अधिकारी भी ठेकेदार का साथ दे रहे है उनकी शिकायत पर कोई जांच कार्यवाही नही किया जा रहा है, बल्कि उनको ठेकेदार के माध्यम से नौकरी से निकालने की धमकियां दिया जा रहा है और इन आपरेटरों से जबर्दस्ती स्टाम पेपर में लिखवाया जा रहा है कि वेतन बराबर मिल रहा है.
लेकिन इन कर्मचारियों के प्रत्येक माह में 1 हजार से 2 हजार तक कटौती की जाती है, साथ ही ईपीएफ की राशि जमा नही किया जाता है.
कर्मचारी कह रहे हैं कि इन्हें ESIC कार्ड जारी नही किया गया है, साथ ही हर वर्ष दिवाली पर देने जाना वाला बोनस भी नही दिया जाता है. ठेकेदार को वेतन कटौती के बारे में बोलने पर नौकरी से निकालने की धमकी दी जाती है.
अब इससे त्रस्त होकर जल्द ही सभी आपरेटरों सब स्टेशन से काम छोड़कर कर विधुत विभाग के सामने हड़ताल पर बैठेंगे.
आज यूनिक ट्रेडर्स रायपुर (ढोलकिया ठेकेदार) के खिलाफ कार्रवाई करने के उद्देश्य से इस बैठक में नवीन साहू गढफुलझर सब स्टेशन, मनोज सिदार गढफुलझर, छत्रपाल साव, पूर्ण चंद भोई तोरेसिंहा, डोलामणी तोरेसिंहा, मनोज सिदार कुडेकेल, प्रकाश डड़सेना बसना, संजय जगत बसना, वरुण कुमार प्रधान खेरमाल अर्जुन्दा, पंचराम पटेल चिमर्केल, हेमप्रकाश साव चिमरकेल, हिराधन पटेल, नागेंद्र रावड़े राजपुर, देवराज सिदार आरंगी, लखन राठिया साजापाली के सब स्टेसन के सहायक आपरेटर उपस्थित रहे.