महासमुंद : जिले में अवैध शराब के ख़िलाफ कार्यवाही जारी, आबकार... - CG Sandesh

महासमुंद : जिले में अवैध शराब के ख़िलाफ कार्यवाही जारी, आबकारी एक्ट के तहत 20 प्रकरण दर्ज.

महासमुंद जिले में पुलिस ने 19 फरवरी को एक बार फिर अवैध शराब के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए कुल 20 प्रकरण दर्ज किये हैं. इसमे अवैध रूप से महुआ शराब बेचने वाले व चकना सेंटर में शराब पीने की सुविधा उपलब्ध करवाने वाले शामिल हैं.

पुलिस ने 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कुल 6 मामले और 34(ए) आबकारी एक्ट के तहत कुल 4 मामले दर्ज किये हैं. कुल 58.9 लीटर महुआ शराब जप्त किया गया है. जबकि अन्य 10 मामले आबकारी एक्ट 36 (सी) के तहत दर्ज किये गए हैं

बागबाहरा पुलिस की कार्यवाही.

बागबाहरा पुलिस ने आबकारी एक्ट 34 (2) के तहत धान संग्रहण केन्द्र के पास पिथौरा रोड में आरोपी गोकुल कुलदीप ‍पिता पवित्रो कुलदिप उम्र 63 साल से 5400 एम. एल. महुवा शराब कीमती 2400 रू. को बिक्री करने वास्ते घटनास्थल पर रखे मिलने पर जप्त कर अपराध कायम कर कार्यवाही में लिया.

आबकारी एक्ट 34 (ए) की कार्यवाही करते हुए बिजरापारा कच्चा रास्ता आम पेड़ के नीचे छीनदादर में भीम गोड़ पिता सिंधो उम्र 26 साल से 4000 एम. एल. महुवा शराब कीमती 800 रू. को बिक्री करने वास्ते घटनास्थल पर रखे पाए जाने पर जप्त कर अपराध कायम कर कार्यवाही में लिया.

बागबाहरा पुलिस ने आबकारी एक्ट 36 (सी) की कार्यवाही करते हुए आरोपी का चखना ठेला रावणभांठा बागबाहरा में आरोपी दिनेश राजपुत पिता राजु सिंह राजपूत उम्र 40 साल को आम लोगों को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिलने पर उसके कब्जे से 100 ml देशीप्लेन शराब एवं 02 नग डीस्पोजल किमती 40 रू. को जप्त कर अपराध कायम कर कार्यवाही में लिया.

खल्लारी पुलिस की कार्यवाही.

खल्लारी पुलिस ने 34 (2) की कार्यवाही करते हुए ग्राम खुशरूपाली में आरोपी हीरालाल साहू पिता संतराम साहू उम्र 30 साल से 7000 एम. एल. महुवा शराब कीमती 1400 रू. को जप्त कर अपराध कायम कर कार्यवाही में लिया.

तथा बांधा महुआ पेड़ के निचे आरोपी वीर सिंह यादव पिता प्रेम सिंह उम्र 41 साल से 6000 एम. एल. महुवा शराब कीमती 1200 रू. को जप्त कर अपराध कायम कर कार्यवाही में लिया.

तेन्दुकोना पुलिस की कार्यवाही

तेन्दुकोना पुलिस ने आबकारी एक्ट 34 (ए) की कार्यवाही करते हुए आरोपी के घर के पीछे बाड़ी ग्राम ठाकुरदिया कला में आरोपी देवनाथ दीवान उम्र 55 साल से 2000 एम. एल. महुवा शराब कीमती 400 रू. को बिक्री करने वास्ते घटनास्थल पर रखे पाए जाने पर जप्त कर अपराध कायम कर कार्यवाही में लिया.

पिथौरा पुलिस की कार्यवाही.

पिथौरा पुलिस ने आबकारी एक्ट 34 (ए) की कार्यवाही करते हुए ग्राम अरंण्ड के एक दुकान के सामने आरोपी   उपेन्द्र सिंह ध्रुव पिता छोटू राम ध्रुव उम्र 32 साल से 2500 एम. एल. महुवा शराब कीमती 500 रू. को जप्त कर अपराध कायम कर कार्यवाही में लिया.

इसी तरह आशाराम ध्रुव पिता रामाधीन ध्रुव उम्र 62 साल नयापारा कला अरण्ड से 4000 एम. एल. महुवा शराब कीमती 800 रू. को बिक्री करने वास्ते घटनास्थल पर रखे मिलने पर जप्त कर अपराध कायम कर कार्यवाही में लिया.

तुमगांव पुलिस की कार्यवाही

तुमगांव पुलिस ने आबकारी एक्ट 36 (सी) की कार्यवाही करते हुए आरोपी का चखना ठेला अछोला शराब दुकान के सामने आरोपी राजेन्द्र साहू पिता सोधन साहू उम्र 34 साल को आम लोगों को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिलने पर  उसके कब्जे से 90 ml देशीप्लेन शराब एवं 02 नग डीस्पोजल किमती 40 रू. को जप्त कर अपराध कायम कर कार्यवाही में लिया.

इसी तरह आरोपी का चखना ठेला अछोला शराब दुकान के सामने आरोपी जीवन धृतलहरे पिता पन्ना लाल उम्र 30 साल को आम लोगों को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिलने पर उसके कब्जे से 90 ml देशीप्लेन शराब एवं 02 नग डीस्पोजल किमती 40 रू. को जप्त कर अपराध कायम कर कार्यवाही में लिया.

आरोपी का चखना ठेला अछोला शराब दुकान के सामने आरोपी पुनाराम धृतलहरे को आम लोगों को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिलने पर उसके कब्जे से 70 ml देशीप्लेन शराब एवं 02 नग डीस्पोजल किमती 30 रू. को जप्त कर अपराध कायम कर कार्यवाही में लिया गया.

आरोपी का चखना ठेला अछोला शराब दुकान के सामने आरोपी ओमकार धीवर पिता बबुआ धीवर उम्र 47 साल को आम लोगों को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिलने पर उसके कब्जे से 90 ml देशीप्लेन शराब एवं 02 नग डीस्पोजल किमती 40 रू. को जप्त कर अपराध कायम कर कार्यवाही में लिया गया.

आरोपी का चखना ठेला अछोला शराब दुकान के सामने आरोपी राजेश धृतलहरे पिता रामकुमार उम्र 30 साल को लोगों को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिलने पर उसके कब्जे से 90 ml  देशीप्लेन शराब एवं 02 नग डीस्पोजल किमती 40 रू. को जप्त कर अपराध कायम कर कार्यवाही में लिया गया.

सिरपुर कुहरी रोड अंग्रेजी शराब दुकान के सामने आरोपी राजू मिरचे पिता दुकालू मिरचे उम्र 24 साल को अवैध रूप से आम लोगों को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिलने पर उसके कब्जे से 40 ml अंग्रेजी शराब एवं 02 नग डीस्पोजल किमती 30 रू. को जप्त कर अपराध कायम कर कार्यवाही में लिया गया.

बसना पुलिस की कार्यवाही

बसना पुलिस ने आबकारी एक्ट 34 (2) की कार्यवाही करते हुए आरोपी के घर के सामने ग्राम रसोड़ा में आरोपी प्रकाश बाघ पिता बलराम बाघ उम्र 55 साल से 8000 एम. एल. महुवा शराब कीमती 1600 रू. को बिक्री करने वास्ते घटनास्थल पर रखे पाए जाने पर जप्त कर अपराध कायम कर कार्यवाही में लिया.

बसना पुलिस ने आबकारी एक्ट 36 (सी) की कार्यवाही करते हुए आरोपी के घर के सामने ग्राम रसोड़ा में आरोपी नेहरू बेहरा पिता अर्जुन बेहरा उम्र 48 साल को आम लोगों को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिलने पर उसके कब्जे से 180 ml देशी प्लेन शराब एवं 02 नग डीस्पोजल किमती 80 रू. को जप्त कर अपराध कायम कर कार्यवाही में लिया.

बसना पुलिस ने आबकारी एक्ट 36 (सी) की कार्यवाही करते हुए आरोपी के घर के सामने ग्राम गधाभांठा में आरोपी कमल साव पिता दीनबंधु साव उम्र 35 को आम लोगों को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिलने पर उसके कब्जे से 180 ml अंग्रेजी शराब एवं 02 नग डीस्पोजल किमती 120 रू. को जप्त कर अपराध कायम कर कार्यवाही में लिया.

सरायपाली पुलिस की कार्यवाही

सरायपाली पुलिस ने आबकारी एक्ट 34 (2) की कार्यवाही करते हुए परसापाली सरसिवा रोड में आरोपी देवनाथ चौहान पिता अहिवरण चौहान उम्र 46 साल से 10000 एम. एल. महुवा शराब कीमती 2000 रू. को बिक्री करने वास्ते घटनास्थल पर रखे पाए जाने पर जप्त कर अपराध कायम कर कार्यवाही में लिया.

इसी तरह आरोपी के घर के सामने ग्राम बेहरापाली थाना सरायपाली में आरोपी होरीलाल यादव पिता श्यामलाल यादव उम्र 21 साल से 10000 एम. एल. महुवा शराब कीमती 2000 रू. को बिक्री करने वास्ते घटनास्थल पर रखे मिलने पर जप्त कर अपराध कायम कर कार्यवाही में लिया.

सरायपाली   पुलिस ने आबकारी एक्ट 36 (सी) की कार्यवाही करते हुए स्कुल के सामने ग्राम चकरदा में आरोपी बसंत कुमार बाघ पिता रामसाय उम्र 40 साल को अवैध रूप से आम लोगों को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिलने पर उसके कब्जे से 230 ml देशी प्लेन शराब एवं 05 नग डीस्पोजल एवं पानी पाऊच किमती 120 रू. को जप्त कर अपराध कायम कर कार्यवाही में लिया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें