बसना: घर में घुंसकर महिला से की छेड़छाड़ - CG Sandesh

बसना: घर में घुंसकर महिला से की छेड़छाड़

बसना थाना क्षेत्र के एक गांव से महिला के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है. महिला ने पुलिस को बताया की 16 फरवरी को जब वह अपने घर के परछी पर खाट में लेटी थी उसी वक्त आरोपी युवक घर में घुंस गया और महिला को बेइज्जती करने की नियत से उसका हाथ, बांह पकड़ने लगा.

महिला के चिल्लाने पर उसका पति दौड़कर आया तो आरोपी युवक महिला को खाट में पटककर भाग गया जिससे महिला के सिर में चोंट लगी है.

पुलिस ने महिला की शिकायत पर डुमरपाली निवासी आरोपी श्यामसुन्दर उर्फ़ छोटू के खिलाफ भादवि की धारा 354, 452, 323 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है.


अन्य सम्बंधित खबरें