सरायपाली: जहर सेवन करने से मौत
सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम सेमलिया में 19 फरवरी की सुबह करीबन 11:50 बजे एक व्यक्ति ने जहर सेवन कर लिया. जिससे उसे ईलाज के लिए बेहोशी के हालत में शासकीय अस्पताल सरायपाली लाया गया जहां डॉक्टर ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक़ मृतक आशीष प्रधान पिता प्रेमलाल प्रधान उम्र 38 साल ग्राम सेमलिया का निवासी था. पुलिस ने मामले की रिपोर्ट पर से मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें