बसना : मुरूम पाटने को लेकर दो पक्षों में मारपीट व जान से मार... - CG Sandesh

बसना : मुरूम पाटने को लेकर दो पक्षों में मारपीट व जान से मारने की धमकी, काउन्टर मामला दर्ज.

थाना बसना अंतर्गत ग्राम रूपापाली में मुरूम पाटने को लेकर दो पक्षों में मारपीट व एक दुसरे को जान से मारने की धमकी दी गई, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

संयुक्ता बारीक ने पुलिस को बतायी कि 18 फरवरी 2022 को करीबन शाम 07.30 बजे वह और उसके देवरानी मंजू बारीक, जेठानी पदमनी बारीक उसकी सास राजकुमारी बारीक एवं बच्चे अपने घर आंगन को मुरूम से पाट रहे थे तभी उसके घर के बाजू रहने वाले भगबतीया साहू, सुकलाल साहू, दुखनाशन साहू, विजय साहू द्वारा उसके जमीन घर के नींव में मुरूम क्यों पाट रहे हो कहकर गंदी गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देने लगी जिसे उसके पति राजेश बारीक द्वारा मना करने लगा जिससे भगबतीया, सुकलाल, दुखनाशन, विजय साहू के साथ झुमाझपटी हुए है जिससे उसके परिवार डरे हुए है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

जबकि सागुन साहू ने पुलिस को बतायी कि 18 फरवरी 2022 को रात्रि करीबन 08.00 बजे उसके घर के बाजू पडोस में रहने वाले राजेश बारीक अपने परिवार वालों के साथ उसके आंगन को मुरूम से पाट रहे थे साथ ही साथ उसके घर के नींव को भी पाट रहे थे जिसे उसके द्वारा मना करने पर राजेश बारीक द्वारा गंदी गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए उसको धक्का मुक्की करने लगा धक्का देने से वह जमीन में गिर गया गिरने से उसको दाहिने पैर मे चोंट लगा है, धक्का मुक्की को देखकर उसकी बहू सुनीता साहू छुडाने आये तो उसके दाहिने हाथ मे चोंट लगा है । मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें