महासमुन्द : तेज रफ़्तार ट्रक ने अम्बेडकर की प्रतिमा के चबुतरा... - CG Sandesh

महासमुन्द : तेज रफ़्तार ट्रक ने अम्बेडकर की प्रतिमा के चबुतरा को मारी ठोकर, चबुतरा क्षतिग्रस्त.

महासमुन्द थाना अंतर्गत अम्बेडकर चौक मे तेज रफ़्तार ट्रक ने अम्बेडकर की प्रतिमा के चबुतरा को मारी ठोकर, चबुतरा क्षतिग्रस्त जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

शंकर नंदेश्वर ने पुलिस को बताया कि भारतीय बौद्ध महासभा जिला महासमुन्द का जिला अध्यक्ष है । नगर महासमुन्द अम्बेडकर चौक मे बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा चौक पर लगी है उसे फोन के माध्यम से पता चला की उस चौक पर रात्रि करीब 01.30 बजे वाहन ट्रक दस चक्का क्रमांक OR 05 AH 9175 के चालक द्वारा तेज एव लापरवाही पूर्वक मानव जीवन को संकट्टापन्न स्थिति मे डाल कर चलाते रायपुर तरफ से लाकर चौक पर लगे बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा के चबुतरा पर ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया गया है जिससे चबुतरा पुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना के संबंध में जाकर देखने पर ट्रक दस चक्का वही पर फंसी पडी है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने ट्रक वाहन चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें