पटेवा : महिला की पिटाई को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, काउ... - CG Sandesh

पटेवा : महिला की पिटाई को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, काउन्टर मामला दर्ज.

पटेवा थाना अंतर्गत ग्राम मुनगासेर में महिला की पिटाई को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, जिसपर काउन्टर मामला दर्ज किया गया है.

रामलाल ध्रुव ने पुलिस को बताया कि 19 फरवरी 2022 के शाम करीबन 07-00 बजे अपने मो0सा0 से झलप से अपने घर मुनगासेर आ रहा था कि मुनगासेर पहुंचने से पहले कच्ची रोड लीलाधर ध्रुव के घर के पास पहुंचा था कि नंद कुमार ध्रुव, सुशील कुमार ध्रुव, जानकी बाई ध्रुव, दीपक ठाकुर, संदीप साहू, समीर खान उर्फ खुद्दुस तथा उनके अन्य साथी जो एक कार व मो0सा0 में आये थे जिनके द्वारा उसका रास्ता रोककर नंद कुमार ध्रुव बोला कि मेरी मां जानकी को क्यो मारे कहकर नंद कुमार ध्रुव अश्लील गाली गलौज देते हुये मारना शुरू किये तब उनके साथी सुशील कुमार ध्रुव, जानकी बाई ध्रुव, दीपक ठाकुर, संदीप साहू, समीर खान उर्फ खुद्दुस तथा उनके अन्य साथी के द्वारा उसके हाथ मुक्का, जुता, बेल्ट से मारपीट किये तथा जान से मारने की धमकी दिये। मारपीट करने से उसके कमर, सिर, चेहरा, पीठ, गला तथा शरीर के अन्य भागो में चोट लगा है और दर्द हो रहा है। घटना को उसके पिता जी संतराम ध्रुव एवं नंद कुमार साहू एवं आसपास के लोग देखे सुने व बीच बचाव किये है। बाद में उसका छोटा भाई भानूप्रताप ध्रुव आ गया था उसके सामने भी उन लोग उसे मां बहन की गंदी गंदी गाली बक रहे थे जो सुनने मे बुरा लग रहा था। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 147-IPC, 294-IPC, 323-IPC, 341-IPC, 506-IPCपंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

जबकि जानकी बाई ध्रुव ने पुलिस को बतायी कि 19 फरवरी 2022 के सुबह करीब 08/00 बजे अपने खेत चुहरी खार जा रही थी, कि उसके खेत के पास में गांव का रामलाल ध्रुव कसही पेड़ का लकड़ी को काट रहा था, जिसे वह लकड़ी काटने से मना की तो रामलाल ध्रुव उसे गंदी गंदी गाली गलौच देकर तुम्हे क्या करना है कहकर हाथ मुक्का से मारपीट किया तथा जान से मारने की धमकी दिया है । मारपीट करने से उसके सिर एवं पीठ में दर्द हो रहा है । वापस घर आकर अपने पति को दोपहर में बतायी है । मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें