कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष रश्मि चंद्राकर का दौरा, ब्लॉक अध्यक्ष भंवरपुर को शो काज नोटिस जारी.
हेमन्त वैष्णव. जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रश्मि चंद्राकर द्वारा आज महासमुंद जिले के पिथौरा, सांकरा भंवरपुर और सरायपाली का दौरा किया. रश्मि चन्द्राकर का दौरा पीसीसी के डिजिटल सदस्यता अभियान को लेकर था. आपको बता दें कि पीसीसी ने छत्तीसगढ़ में 10 लाख डिजिटल सदस्यता अभियान का टारगेट कार्यकर्ताओ को दिया है.
डिजिटल सदस्यता अभियान को लेकर जिला अध्यक्ष रश्मि चन्द्राकर आज भंवरपुर पहुँची जहा उन्होंने भंवरपुर ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र सिदार को शो काज नोटिस जारी किया. कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता जिला महामंत्री जयंत चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज जब डिजिटल सदस्यता अभियान के दौरे को लेकर जिला अध्यक्ष रश्मि चन्द्राकर भंवरपुर पहुँची तो भंवरपुर ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र सिदार और कुछ कार्यकर्ता नदारत थे ये देख जिला अध्यक्ष रश्मि चन्द्राकर भड़की और नाराज हो गई.
जिला अध्यक्ष ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है वह ब्लॉक अध्यक्ष के कार्य से नाराज है. इसके बाद में जिला अध्यक्ष रश्मि चन्द्राकर का दौरा सरायपाली हुआ जहाँ कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने पुष्प माला से उनका हार्दिक स्वागत किया. इस दौरान कांग्रेस नेता जयंत चौधरी के साथ अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.