बागबाहरा: ग्राम पंचायत वासियों ने उचित मूल्य की दुकान पर रोक... - CG Sandesh

बागबाहरा: ग्राम पंचायत वासियों ने उचित मूल्य की दुकान पर रोक लगाने के सम्बन्ध में सौंपा ज्ञापन

विकासखंड बागबाहरा के ग्राम पंचायत बोकरामुड़ा खुर्द वासियों ने शौर्य जय मां चण्डी महिला स्व सहायता समूह घुंचापाली को आबंटित किये गये उचित मूल्य की दुकान पर रोक लगाने के सम्बन्ध में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है.

ग्राम पंचायत वासियों ने ज्ञापन में बताया है की विकासखंड बागबाहरा के ग्राम पंचायत बोकरामुड़ा खुर्द अंतर्गत उचित मूल्य दुकान को ग्राम पंचायत समूह एवं ग्राम पंचायत को आबंटित किये जाने के आदेश की अवहेलना करते हुए बिना ग्राम पंचायत को सुचना एवं मुनादी करवाये बिना सचिव निमेष चन्द्राकर बोकरामुड़ा खुर्द एवं अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय (रा.) बागबाहरा में पदस्थ लिपिक द्वारा अपने ही ग्राम घुंचापाली के अपने ही रिश्तेदार के समूह शौर्य जय मां चण्डी महिला स्व सहायता समूह जो बोकरामुड़ा खुर्द से 12 कि.मी. दूर है उसे दुकान आबंटित किया गया है. इस संबंध में पूर्व में अनुविभागीय अधिकारी (रा.) बागबाहरा में भी आपत्ति दर्ज करवाया गया था.

ग्राम पंचायत वासियों ने उचित मूल्य की दुकान के आबंटन को दिये गये समूह शौर्य जय मां चण्डी महिला स्व सहायता समूह घुंचापाली को निरस्त करते हुए पुनः स्थानीय समूह से आवेदन मंगाकर उचित मूल्य की दुकान का आबंटन करने की मांग की है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें