बसना : रास्ता रोककर बार बार पैसा मांगता हैं कहकर हाथ मुक्का ... - CG Sandesh

बसना : रास्ता रोककर बार बार पैसा मांगता हैं कहकर हाथ मुक्का एवं डंडे से पिटाई.

बसना थाना अंतर्गत ग्राम बानीपाली में रास्ता रोककर बार बार पैसा मांगता हैं कहकर हाथ मुक्का एवं डंण्डा से मारपीट जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

हेमकुमार पटेल ने पुलिस को बताया कि आज से तीन वर्ष पूर्व पतिराम केंवट को 17,000 रूपये उधारी दिया था उस पैसे को उसने एक माह पूर्व भी मांगने पर विवाद किया था । पैसा मांगने पर नहीं दुंगा कहता है ।

21 फरवरी 22 वह सेतराम भोई के घर शादी कार्यक्रम में उपस्थित होकर अपने साथी नरेश बारीक, श्रीधर साव के साथ वापस घर आ रहा था कि दोपहर 01 बजे जैसे वह पतिराम के घर के पास पहुंचा उसी समय फागुलाल निषाद एवं पतिराम निषाद उसे जबरन रास्ते में रोककर पैसा मांगता है कहकर मां बहन की गंदी गंदी गाली गुप्तार किये एवं फागुलाल के द्वारा अपने हांथ में रखे डंडा से उसे मारपीट किया है तथा जान सहित खतम कर दुंगा कहकर धमकी दे रहा था ।

उसी समय उसका पिताजी पतिराम भी मां बहन की गाली गुप्तार कर मारने की धमकी दिया है । डंडे से मारपीट करने से उसके दोनो हांथ, कमर में चोंट लगा है एवं नरेश बारीक द्वारा बीच बचाव करने पर उसको भी दोनो मिलकर मां बहन की गंदी गंदी गाली गुप्तार कर हांथ मुक्के तथा डंडे से मारपीट किये हैं जिसके कारण नरेश बारीक को दाहिने हांथ में चोंट लगा है । घटना को उसके साथ में रहने वाले देखे सुने एवं बीच बचाव किये हैं । मां बहन की गंदी गंदी गाली गुप्तार सुनकर उसे तथा सुनने वालो को बुरा लगा है । अगर उसके साथ वाले बीच बचाव नहीं करते तो निश्चित ही उसे और मारपीट करता । मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 341-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें