देश में खुलेगी डिजिटल यूनिवर्सिटी, जानें कैसे काम करेगी यूनि... - CG Sandesh

देश में खुलेगी डिजिटल यूनिवर्सिटी, जानें कैसे काम करेगी यूनिवर्सिटी

वित्तमंत्री ने बजट पेश करते समय देश में डिजिटल यूनिवर्सिटी खोलने की घोषणा की है. डिजिटल यूनिवर्सिटी खुलने पर देश के किसी भी कोने से विद्यार्थी पढाई कर सकेंगे. इसके माध्यम से कई भाषाओं में शिक्षा उपलब्ध होगी.

जानें क्या है डिजिटल यूनिवर्सिटी
डिजिटल यूनिवर्सिटी ऐसी यूनिवर्सिटी होती है जहां पढ़ाई पूरी तरह से ऑनलाइन होती है. डिजिटल यूनिवर्सिटी में दाखिला वाले स्‍टूडेंट्स को कहीं जाना नहीं होगा. घर बैठे ही ऑनलाइन पढ़ाई हो सकेगी. देश के किसी कोने से स्‍टूडेंट्स पढ़ाई कर सकेंगे. यहां अलग-अलग विषयों के विशेषज्ञ ऑनलाइन वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के जरिए शिक्षा देंगे.

विदेशों में डिजिटल यूनिवर्सिटी इसी पैटर्न पर काम कर रही हैं. स्‍पेन की मिया यूनिवर्सिटी इसका एक उदाहरण है. यहां पर ऑनलाइन मास्‍टर, सर्टिफिकेट और एग्‍जीक्‍यूटिव प्रोग्राम चलाए जाते हैं. जिसे ऑनलाइन किया जा सकता है. कई विषयों में कोर्सेस उपलब्‍ध हैं, जैसे- फैशन, मार्केटिंग, बिजनेस, कम्‍प्‍यूटर साइंस आदि. भारत में बनने वाली डिजिटल यूनिवर्सिटी में किस तरह प्रोग्राम उपलब्‍ध कराए जाएंगे? यहां से सर्टिफ‍िकेट या डिप्‍लोमा पाठ्यक्रम करने का मौका मिलेगा या यूपी-पीजी प्रोग्राम भी होंगे, इसकी कोई भी आध‍िकारिक जानकारी नहीं जारी की गई है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें