खाद की मांग को लेकर एकत्रित हुए किसान, चक्काजाम की तैयारी... - CG Sandesh

खाद की मांग को लेकर एकत्रित हुए किसान, चक्काजाम की तैयारी...

क्षेत्र में यूरिया खाद नहीं मिलने सरायपाली बसना सहित पुरे जिले के किसान बसना थाना के सिंघनपुर में एकत्रित होकर चक्का जाम करने की तैयारी कर रहे हैं। लगभग 600 किसान अब तक एकत्रित हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि 4 बजे से चक्काजाम किया जाएगा।

किसानों का कहना है कि लगातार शिकायत बाद भी अधिकारीयों ने अब तक किसानों की समस्या का समाधान नहीं कर पाई है। किसानों का कहना है कि खाद कई गुना अधिक दाम पर किसान खाद खरीदने पर मजबूर हैं, सोसायटी से लेकर निजी दुकानों में भी खाद नही मिल रहा है जिससे किसान भटकने को मजबूर है। जब तक किसानों की मांग पूरी नही की जाती है तब तक आंदोलन जारी रहेगा। किसानों का कहना है कि जितना जल्द हो सके शासकीय मूल्य पर खाद का वितरण करवाया जाए।

आज किसान एक दिवसीय चक्का जाम कर सरकार तक अपनी आवाज पहुंचना चाहते हैं, जिसके लिए तैयारी की जा चुकी है। वहीं मौके पर पुलिस प्रशासन भी अपने दल बल के साथ मौजूद है, और पूरे आंदोलन पर अपनी नजर बनाए हुए है।

इसी बीच कुछ अधिकारी ने किसानों से समझौता करने का प्रयास किया परंतु उन्हें सफलता हाथ नही लगी, किसान अपनी मांग पर अड़े हैं।

इसके अलावा बताया जा रहा है कि आज करीब 3600 बोरी खाद का वितरण किया जाएगा जिसे लेकर किसानों से आधार कार्ड मंगवाया गया है। और सूचीबद्ध किया जा रहा है। इसी 


अन्य सम्बंधित खबरें