खाद के मुद्दे को लेकर किसानों और प्रशासन के बीच वार्तालाप जा... - CG Sandesh

खाद के मुद्दे को लेकर किसानों और प्रशासन के बीच वार्तालाप जारी।

खाद के मुद्दे को लेकर चक्केजाम की चेतावनी के बाद शासन-प्रशासन पूरी तरह सकेत में आ चुका है। चक्केजाम से पहले प्रशानिक अधिकारी किसान के आंदोलन मंच तक पहुंचे है और उनको समझाने का प्रयास जारी है।

प्रशासन का कहना है कि खाद वितरण पर कालाबाजारी का पूरी तरह नियंत्रण किया जाएगा कालाबाजारी करने वालों का लाइसेंस रद्द किया जाएगा, लेकिन किसान नगद में ही सोसायटी से खाद लेना चाहते हैं। किसान कोई ऐसा समाधान चाहते हैं कि ऋण होने के बावजूद नगद में किसान सोसायटी से खाद ले जा सकें ।

फिलहाल प्रशासन और किसानों के बीच वार्तालाप जारी है अब तक कोई निर्णय निकालकर सामने नही आया है। किसान अपने मंच पर ही डटे हैं।

बताया जा रहा है कि चक्काजाम की स्थिति नही बनेगी कोई न कोई रास्ता जरूर निकल जायेगा। इसी बीच खबर है कि बसना और सरायपाली थाना में कुछ बोरी खाद उपलब्ध है जिसका वितरण करवाया जा रहा है।


अन्य सम्बंधित खबरें