राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस: पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गि... - CG Sandesh

राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस: पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है. सोमवार को 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया. इसमें एक कास्टिंग डायरेक्टर भी शामिल है. सभी को वर्सोवा और बोरीवली इलाके से पकड़ा गया है. शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा बीते साल पोर्नोग्राफी केस मे गिरफ्तार हुए थे. करीब 3 महीने जेल में बिताने के बाद वह सितंबर में जमानत पर रिहा हुए.

राज कुंद्रा के जेल से छूटने के 4 महीने बाद अब इस मामले से जुड़े 4 और लोगों को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गिरफ्तार चारों आरोपियों में से 3 पर एक एक्ट्रेस से वेब सीरीज की शूटिंग के दौरान रेप का आरोप है. इसमे कास्टिंग डायरेक्टर भी शामिल था.

राज कुंद्रा से जुड़ा मामला सामने आने के बाद इस बात का खुलासा हुआ. जिसके बाद ये चारों आरोपी फरार हो गए थे. पुलिस को इनकी तलाश थी. मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि पाल शिमला और गोवा में अपनी जगह बदल रहे थे. जिसके बाद पुलिस को सूचना मिली कि पाल वर्सोवा में मौजूद है. फिर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को धर लिया. वहीं, अन्य आरोपियों को बोरीवली से गिरफ्तार किया गया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें