महासमुंद: पंच, सरपंच के साथ आमजन ने प्रदर्शनी को निहारा और उसकी सराहना की
हाट बाजार में खरीदी करने आए कृषक शिव सिंह राजपूत ने सरकार की गोधन न्याय योजना, मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना को किसाना हितैषी बताया। वहीं बी.एस.सी. की पढ़ाई कर रहे केवल साहू ने दी जा रही प्रचार सामग्री को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी कहा। सरपंच छन्नू ध्रुव और पंच काशी चक्रधारी के साथ पूर्व पंच पिताम्बर साहू ने भी खट्टी हाट बाजार में लगाई गई प्रदर्शनी की बहुत तारीफ की। उन्होंने प्रचार सामग्री और जनमन को ज्ञानवर्धक और शासन की योजनाओं की जानकारी एक ही जगह मिलने पर प्रदर्शनी की सराहना कर रहे हैं।
हाट बाजार करने आए कृषक शंकर निषाद, संतोष शकरिया, पंचू यादव और पंचू चक्रधारी ने योजनाओं और उपलब्धियों की छायाचित्र के माध्यम से मिल रही जानकारी और निःशुल्क वितरित की जा रही सरकार की हितग्राही मूलक योजनाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित पुस्तक एवं पॉम्प्लेट को सभी के लिए उपयोगी कहा।
बतादंे कि प्रदर्शनी में राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं को ऑकड़ों और छायाचित्र के साथ सरल भाषा में प्रदर्शित किया गया है - मुख्यमंत्री किसान न्याय योजना, धन्वंतरी मेडिकल, गोधन न्याय योजना, वनोपज, राम वन गमन पथ, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, छत्तीसगढ़ मॉडल, मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना, लोक परम्पराओं और संस्कृति का उजास, न्याय का इरादा निभाया वादा आदि की विस्तृत जानकारी प्रदर्शित की गयी है। प्रदर्शनी स्थल पर निःशुल्क प्रचार सामग्री का भी वितरण किया जा रहा है।
जनसम्पर्क विभाग द्वारा लगाई जा रही प्रदर्शनी जिले के सभी विकासखण्डों के हाट बाजार, सार्वजनिक स्थलों पर लगायी जाएगी। यह प्रदर्शनी आज से शुरू हुई है, जो अगले माह की 08 मार्च तक लगाई जाएगी। प्रदर्शनी कल गुरुवार को बागबाहरा विकासखण्ड के ग्राम तुसदा हाट बाजार में लगेगी। वहीं शुक्रवार 25 फरवरी को ग्राम परसुली हाट बाजार में लगाई जाएगी।