महासमुंद: जिला युवा सम्मेलन कार्यक्रम में युवा मण्डलों को खेल किट का किया गया वितरण
महासमुंद: नेहरू युवा केन्द्र महासमुंद द्वारा आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस. आलोक की अध्यक्षता में जिला युवा सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें युवा क्लब के सदस्यों, राष्ट्रीय स्वयं सेवक और खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस. लकड़ा एवं जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार धृतलहरे उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। जिला पंचायत सीईओ आलोक ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं को अपने जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखते हुए समय का सदुपयोग करने को कहा। इस दौरान अन्य अधिकारियों ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर युवा मंडलों को खेल किट बांटे गए जिसमें स्वान यूथ क्लब महासमुंद, स्पोर्ट्स क्लब महासमुंद, अखिल युवा मंडल बागबाहरा, रानी लक्ष्मी बाई यूथ क्लब बागबाहरा , सी पी एल युथ क्लब छिंदपाली, हमर युवा समिति बोइरमाल, हमर छत्तीसगढ युथ क्लब ठूठापाली, जिला शोतोकान कराटे क्लब बसना, ममता युवती मंडल खुटेरी आजाद यूथ क्लब पिथौरा सहित पूरे जिले भर से यूथ क्लब सम्मिलित हुए।