महासमुंद: कलेक्टर क्षीरसागर ने डिप्टी कलेक्टरों के मध्य किया... - CG Sandesh

महासमुंद: कलेक्टर क्षीरसागर ने डिप्टी कलेक्टरों के मध्य किया कार्य विभाजन

महासमुंद : कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने प्रशासकीय कार्यों के सुचारू रूप से संपादन करने के लिए जिले में पदस्थ डिप्टी कलेक्टरों के मध्य सौंपे गए कार्य में परिवर्तन किया है। इनमें सरायपाली जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. स्निग्धा तिवारी को बागबाहरा के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बनाया गया है। बागबाहरा के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) राकेश कुमार गोलछा को जिला कार्यालय महासमुंद में पदस्थ किया गया है। इसी तरह जिला कार्यालय महासमुंद में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर उमेश कुमार साहू को जनपद पंचायत सरायपाली का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें