महासमुंद : पति ने की मारपीट, अंदरूनी चोंट लगने से पत्नी की मौके पर हुई मौत.
महासमुंद के वार्ड क्रमांक 11 नयापारा में एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी. जिसपर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात करीब साढ़े 11 बजे आरोपी मीन कुमार मिरी पिता भुनेश्वर उम्र 38 साल ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की जिससे उसे अंदरूनी चोंट लगने पर मौके में ही मौत हो गई.
मृतिका का नाम पदमा मिरी उम्र 35 साल बताया गया है, जो अपने घर कमरा, र्वाड नं 11 दलदली में थी तभी उसके साथ उसके पति ने मारपीट की और उसकी मौत हो गई.
घटना के पुलिस ने मौके पर मर्ग कायम कर आरोपी पति के विरुद्ध भादवि अपराध हत्या 302 कायम कर कार्यवाही विवेचना में लिया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें