श्रीराम के सुमिरन मात्र से इंसान भव से हो जाता है पार : किसा... - CG Sandesh

श्रीराम के सुमिरन मात्र से इंसान भव से हो जाता है पार : किसान नेता अशवन्त तुषार साहू

रामायण हमें सत्य के मार्ग पर चलने की देता है सीख

महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बेलटुकरी में आयोजित अखण्ड रामायण प्रतियोगिता के समापन पर किसान नेता अशवन्त तुषार साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सर्वप्रथम उन्होंने प्रभु श्री राम की पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों के खुशहाली की कामना किया |

उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि राम और रामायण हमारे जीवन का सार और आधार है। रामायण हमें सत्य के मार्ग पर चलने की सीख देता है, अंधरे से प्रकाश की तरफ ले जाता है, हमें बुराई से अच्छाई की तरफ ले जाने की प्रेरणा देता है। रामायण हमारे जीवन में धर्म और संस्कृति के आधार पर हमें विचारवान होने की प्रेरणा देता है। रामायण में भगवान राम का पूरा जीवन चरित्र, सम्पूर्ण समाज के लिए प्रेरणादायी है।

तुषार का आयोजन समिति के सदस्यों ने श्रीफल भेंटकर स्वागत किया।
साथ में रमेश पटेल, पोशन निर्मलकर होमन पटेल, काशीराम साहू, दुर्गा पटेल, ओम प्रकाश साहू, हीरा लाल साहू ,नाथूराम पटेल, जगदीश साहू, सुखलाल साहू, सुरेश यादव, मनोहर पटेल, अजय साहू अत्यधिक संख्या में ग्रामीण जन महिला शक्ति उपस्थित रहे.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें