महासमुंद : छायाचित्र प्रदर्शनी से दी गई शासकीय योजनाओं की जानकारी
हाट बाजार में खरीदी करने आए लोगों ने प्रदर्शनी को देखकर कहा कि यह प्रदर्शनी लोगों के लिए एक जागरूकता का बेहतर माध्यम है। जो लोग शासन की कई योजनाओं को नहीं जानते थे। वे इस प्रदर्शनी के माध्यम से अब जान रहें है। कृषक कुमार लाल भारती, राजेश सेन, सरजा बाई ध्रुव ने सरकार की गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना को किसानों के लिए हितैषी बताया। वहीं मिडिल स्कूल में पढ़ाई कर रहे छात्रा सरजा बाई ध्रुव, भूमिका ध्रुव, विद्या चन्द्राकर एवं मोनिका सेन प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए सरकार की योजनाओं से अवगत हुए।
तुसदा हाट बाजार आए कृषक मोतीलाल साहू, मानसिंग कमार एवं धन्ने ध्रुव ने योजनाओं और उपलब्धियों की छायाचित्र के माध्यम से मिल रही जानकारी और निःशुल्क वितरित की जा रही सरकार की हितग्राही मूलक योजनाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित पुस्तक एवं पॉम्प्लेट को सभी के लिए उपयोगी कहा।
बतादंे कि प्रदर्शनी में राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं को ऑकड़ों और छायाचित्र के साथ सरल भाषा में प्रदर्शित किया गया है - मुख्यमंत्री किसान न्याय योजना, श्री धन्वंतरी मेडिकल, गोधन न्याय योजना, वनोपज, राम वन गमन पथ, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, छत्तीसगढ़ मॉडल, मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना, लोक परम्पराओं और संस्कृति का उजास, न्याय का इरादा निभाया वादा आदि की विस्तृत जानकारी प्रदर्शित की गयी है। प्रदर्शनी स्थल पर निःशुल्क प्रचार सामग्री का भी वितरण किया जा रहा है।
जनसम्पर्क विभाग द्वारा लगाई जा रही प्रदर्शनी जिले के सभी विकासखण्डों के हाट बाजार, सार्वजनिक स्थलों पर लगायी जाएगी। यह प्रदर्शनी का दूसरा दिन था, जो अगले माह की 08 मार्च तक लगाई जाएगी। प्रदर्शनी कल शुक्रवार को बागबाहरा विकासखण्ड के ग्राम परसुली हाट बाजार में लगेगी। वहीं बुधवार 2 मार्च को पिथौरा विकासखण्ड के ग्राम भुरकोनी हाट बाजार में प्रदर्शनी लगाई जाएगी।