26 मार्च से शुरू होगा आईपीएल-2022
आईपीएल 26 मार्च से शुरू हो रही है. मैच के दौरान दर्शकों को स्टेडियमों में आने की छूट दी गई है. शुरुआत में स्टेडियम की कुल क्षमता के 40 फीसदी दर्शक ही मैच देखने आ सकेंगे. अगर बाद में भी कोविड- 19 के हालात काबू में रहते हैं और मामलों में कमी आती है तो बाद में दर्शकों की संख्या को और बढ़ाया जा सकता है. हालांकि दर्शकों की एंट्री पर महाराष्ट्र सरकार की गाइडलाइन्स के मुताबिक समय-समय पर कदम उठाए जाते रहेंगे.
इस बार इस लीग में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं. गुरुवार को आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल की मीटिंग आयोजित हुई थी. इस बैठक के बाद आईपीएल के चेयरमैन बृजेश पटेल ने कहा, ‘आईपीएल (IPL 2022) शनिवार 26 मार्च से शुरू होगा. इस बार तय किया गया है कि मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम और ब्रैबोर्न स्टेडियम के साथ नवी मुंबई के डीवाई पाटिल मैदान और पुणे के गाहुंजे स्टेडियम में 74 मैच खेले जाएंगे.’ बता दें इस बार इस लीग में कुल 10 टीमें हि्स्सा ले रही हैं. इस बार दो नई टीमों लखनऊ सुपरजायंट्स और गुजरात टाइटन्स को शामिल किया गया है.