महासमुंद: कलेक्टर ने आधार पंजीयन केन्द्रों का सुचारू रूप से ... - CG Sandesh

महासमुंद: कलेक्टर ने आधार पंजीयन केन्द्रों का सुचारू रूप से संचालन के लिए दिए निर्देश

महासमुंद: कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने जिले में आधार पंजीयन केन्द्रों का सुचारू संचालन निर्धारित शासकीय परिसर में कार्यालयीन तिथि एवं अवधि में करने के निर्देश दिए है। उन्होंने आधार पंजीयन केन्द्रों को अपने निर्धारित शासकीय परिसर में कार्यालयीन दिवस में समयानुसार संचालित करनेे को कहा है। आधार पंजीयनकर्ता संचालक, ऑपरेटर के लिये संबंधित शासकीय परिसर के विभाग प्रमुख के द्वारा परिचय पत्र बनवाने कहा है, जिसमें आधार क्रेडेशियल की आई. डी. ऑपरेटर का नाम पंजीयन हेतु आबंटित शासकीय परिसर का पता आदि लिखा होना चाहिए। संचालक, ऑपरेटरों को कार्यावधि के समय परिचय पत्र लगाने को कहा है। उन्होंने निर्देशित किया है कि आधार पंजीयन केन्द्रों में बोर्ड, फ्लैक्स के माध्यम से आधार पंजीयन, सुधार की जानकारी आवश्यक दस्तावेजों की सूची एवं शुल्क आदि की जानकारी चस्पा किया जाए, साथ ही संबंधित सुपरवाईजर एवं ऑपरेटर का नाम एवं मोबाईल नंबर अनिवार्यतः प्रदर्शित की जाए। आस-पास के ग्रामीण, नगरीय क्षेत्रों में भी फ्लैक्स, दीवाल पेंटिंग या अन्य माध्यमों से आधार पंजीयन, सुधार केन्द्र का प्रचार-प्रसार किया जाए, जिससे कि आमजन को अपने समीप स्थित आधार केन्द्र की जानकारी मिल सके।

कलेक्टर क्षीरसागर ने कहा कि आधार पंजीयन का कार्य पूर्णतः निःशुल्क है, इसकी जानकारी भी आधार केन्द्रों में प्रदर्शित किया जाए। आधार पंजीयन केन्द्र की सतत् निगरानी एवं नियंत्रण संबंधित शासकीय परिसर के प्रभारी अधिकारी के अंतर्गत होगी। इस संबंध में आधार पंजीयन केन्द्रों द्वारा किए गए कुल पंजीयन एवं सुधार की संख्यात्मक जानकारी प्रति माह संबंधित तहसीलदार को प्रस्तुत करेंगे। आधार में किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान अथवा शिकायत के लिए यूआईडीआई द्वारा हेल्प लाईन नंबर 1947 जारी किया गया है, जिसे अपने केन्द्रों के सूचना पटल में आवश्यक रूप से इसका उल्लेख करते हुए पर्याप्त प्रचार-प्रसार किया जाए।
आधार केन्द्रों में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखते हुए उपकरणों, अन्य सामग्री व्यवस्थित ढंग से रखें। पंजीयन केन्द्र में आने वाले प्रत्येक आवेदकों से सभ्यतापूर्ण एवं विनम्रता के साथ व्यवहार करें आवेदकों द्वारा किसी भी समस्या का समाधान अथवा पूछे जाने पर उपलब्ध जानकारी स्पष्ट एवं सौम्यता पूर्वक देें। केन्द्र संचालक अपने संबंधित कार्यालय के प्रभारी अधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुए आधार पंजीयन केन्द्र का संचालन करें। समस्त आधार केन्द्रों का संचालन कोविड-19 के तहत केन्द्र एवं राज्य शासन से प्राप्त दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए करें।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें