महासमुंद: केन्द्रीय विद्यालयों में कक्षा 1 में प्रवेश के लिए... - CG Sandesh

महासमुंद: केन्द्रीय विद्यालयों में कक्षा 1 में प्रवेश के लिए ऑनलाईन पंजीकरण 28 फरवरी से

महासमुंद: शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए केन्द्रीय विद्यालयों में कक्षा 1 में प्रवेश के लिए ऑनलाईन पंजीकरण 28 फरवरी प्रातः 10ः00 बजे से प्रारम्भ किया जा रहा है। केन्द्रीय विद्यालय सरायपाली के प्राचार्य ने बताया कि पंजीकरण की अंतिम तिथि 21 मार्च 2022 है। प्रवेश से संबंधित जानकारी, नियमावली केन्द्रीय विद्यालय संगठन मुख्यालय https://kvsangathan.nic.in  तथा केन्द्रीय विद्यालय सरायपाली की वेबसाईट https://saraipalli.kvs.ac.in  पर जाकर अवलोकन कर सकते है। ऑनलाईन आवेदन  वेबसाईट    https://kvsonlineadmission.kvs.gov.in  पर कर सकते है। इसके अलावा अभिभावक गूगल प्ले स्टोर में एन्ड्रॉयड मोबाईल एप्लीकेशन फॉर ऑनलाईन एडमिशन फॉर क्लास वन द्वारा भी आवेदन कर सकते है। प्रवेश प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की शंका तथा तकनीकी समस्या से संबंधित जानकारी के लिए श्री प्रेम प्रकाश के मोबाईल नम्बर 99930-51212, श्री सुदीप्त बारीक के मोबाईल नम्बर 97780-73577 एवं श्री सदाशिव बीसी के मोबाईल नम्बर 70087-69982 पर सम्पर्क कर सकते है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें