महासमुंद: युवा, स्कूली बच्चों और ग्रामीणजनों ने देखी प्रदर्शनी
महासमुंद: प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों और उपलब्धियों पर आधारित सूचना शिविर सह छायाचित्र प्रदर्शनी जनसंपर्क विभाग द्वारा आज शुक्रवार को महासमुंद ब्लॉक के परसूली हाट बाज़ार में लगी। युवा, स्कूली बच्चों और ग्रामीणजनों ने प्रदर्शनी देखी। प्रदर्शनी में प्रवेश निःशुल्क़ था।
प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं ने फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन कर प्रशंसा की। कहा हमारे लिए बहुत उपयोगी है और यहां से प्राप्त पुस्तिका एवं सामग्री हमें विभिन्न योजनाओं से संबंधित जानकारी मिली जो महत्वपूर्ण है। ग्रामीण अश्वनी गुप्ता, भुनेश्वर चंद्राकर ने कहा कि हमने प्रदर्शनी देखी है जहां एक साथ सभी विभागों की महत्वपूर्ण आँकड़ों सहित जानकारी उपलब्ध है। जनसम्पर्क का यह काम प्रशंसनीय है।
जनसम्पर्क अधिकारी ने कहा कि प्रदर्शनी स्थल पर निःशुल्क दी जा रही प्रचार सामग्री में राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का समावेश है, जिसका आप और अन्य नागरिक लाभ उठा सकते है। प्रदर्शनी देखने और सरकार की विभिन्न योजनाओं और किए गए कार्यों के बारे में जानने का अच्छा मौक़ा है, इसका आकर लाभ उठाए। छायाचित्र मय आँकड़ों सहित सरल भाषा में राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना - युवाओं के लिए रोजगार के अवसर, मुख्यमंत्री किसान न्याय योजना, मुख्यमंत्री, दुलार योजना, वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना, स्वास्थ्य योजनाएं, वनोपज, बिजली बिल हाफ योजना, श्रम सम्मान-श्रमिकों को सुविधाओं के नए आयाम, वनोपज से वन आश्रितों के जीवन में बहार, युवाओं को नए रोजगार के अवसर, छत्तीसगढ़ी तीज त्योहारों पर नए सार्वजनिक अवकाश, नारी सशक्तिकरण के नए कदम, रोका-छेका अभियान, गोधन न्याय योजना, जल जीवन मिशन, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, जन स्वास्थ्य के बड़े कदम, सुराजी गांव योजना, छत्तीसगढ़ महतारी दुलार योजना, श्री धन्वंतरी मेडिकल स्टोर के तहत सस्ती दवाइयों की उपलब्धता आदि की विस्तृत जानकारी प्रदर्शित की गयी है। ज़िले के सभी विकासखंडों में प्रदर्शनी लगायी जाएगी।