महासमुंद : 27 फरवरी को 0 से 05 वर्ष के सभी बच्चों को पिलाई ज... - CG Sandesh

महासमुंद : 27 फरवरी को 0 से 05 वर्ष के सभी बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा

महासमुंद: पल्स पोलियो अभियान 27 फरवरी 2022 दिन रविवार को आयोजित किया जाएगा, 28 फरवरी 2022 एवं 01 मार्च 2022 को प्रथम दिवस में छूटे हुए बच्चों को घर-घर भ्रमण कर पोलियो की दवा पिलाई जाऐगी। कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर ने जिले के लोगों से 0 से 05 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने हेतु अपील की है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एन.के. मण्डपे ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष पल्स पोलियो अभियान केवल एक चरण में किया जाना है। जिले में 1270 पोलियो बूथों के माध्यम से 0 से 5 वर्ष के लगभग 1,14,099 बच्चों को पोलियो की दवा पिलायी जाएगी। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए जिले में 2881 बुथ टीम सदस्य कार्यक्रम में शामिल होगें। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अरविन्द गुप्ता ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान का व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें