बसना : अलग अलग जगहों से शराब पिलाने की सुविधा उपलप्ध कराने वालो पर कार्यवाही.
बसना पुलिस को 25 फरवरी 2022 को मुखबीर सूचना मिला कि ग्राम सिंघनपुर में श्याम गुप्ता अपने घर के बाजु में आम जगह पर लोगो को शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलप्ध कराते मिला. पुलिस की टीम मुखबीर के बताये स्थान पर ग्राम सिंघनपुर गया जहां शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गये मौके पर एक व्यक्ति मिला जिसे नाम पता पुछने पर अपना नाम श्याम गुप्ता उम्र 40 साल निवासी सिंघनपुर थाना बसना जिला महासमुंद बताया. श्याम गुप्ता के कब्जे से दो नग 180 एमएल वाली गोवा अंग्रेजी शराब की शीशी में 90, 90 एमएल भरी गोवा शराब जुमला 180 एमएल कीमती 120 रूपये जप्त किया गया.
बसना पुलिस को मुखबीर सूचना मिला कि ग्राम सिंघनपुर में निर्मल सोनी अपने दुकान के सामने में आम जगह पर लोगो को शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलप्ध कराते मिला. पुलिस की टीम मुखबीर के बताये स्थान पर ग्राम सिंघनपुर गया जहां शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गये मौके पर एक व्यक्ति मिला जिसे नाम पता पुछने पर अपना नाम निर्मल सोनी पिता शशी कुमार सोनी उम्र 27 साल निवासी सिंघनपुर थाना बसना जिला महासमुंद बताया. निर्मल सोनी के कब्जे से दो नग 180 एमएल वाली देशी प्लेन शराब की शीशी में 90, 90 एमएल भरी देशी प्लेन शराब जुमला 180 एमएल कीमती 80 रूपये जप्त किया गया.
इसी तरह बसना पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम खोखसा के पास बम्हनीडीह में स्कूल के सामने एक व्यक्ति नाश्ता ठेला लगाकर उसके आड में लोगों को अवैध रूप से शराब पीने और पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिला. पुलिस की टीम मुखबिर के बताये स्थान पर रेड कार्यवाही किया जहां एक व्यक्ति लोगों को शराब पिलाते मिला । शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गए एक व्यक्ति को पकड़े जिसे नाम पता पूछने पर अपना नाम गौतम कुमार साहू पिता हरिप्रसाद साहू उम्र 26 वर्ष साकिन बम्हनीडीह चौकी भंवरपुर का निवासी बताया. आरोपी के कब्जे से दो नग 180 ml वाली गोवा अंग्रेजी शराब की शीशी में भरा करीबन 90,90 ml जुमला 180 ml कीमती 120 रूपया एवं दो नग प्लास्टिक डिस्पोजल गिलास को जप्त किया गया.
आरोपीयों का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाए जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया ।