बसना : तीन मामलों में शराब पीने की व्यवस्था उपलब्ध करवाने वालों पर कार्यवाही.
25 फरवरी को बसना थाना क्षेत्र में तीन लोगों पर अवैध रूप से शराब पीने की व्यवस्था उपलब्ध करवाने पर 36 (सी) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है.
इसमें चौकी भंवरपुर ग्राम बम्हनीडीह में स्कूल के सामने आरोपी गौतम साहु पिता हरीप्रसाद उम्र 26 साल से 180 एम एल अंग्रेजी शराब कीमती 120 रू. को जप्त किया गया.
ग्राम सिंघनपुर में आरोपी निर्मल सोनी पिता शशीकुमार उम्र 27 साल को उसके दूकान में अवैध रूप से आम लोगो को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिलने पर उसके कब्जो 180 एम एल देशी प्लेन शराब कीमती 80 रू. को जप्त किया गया.
आरोपी श्याम गुप्ता पिता मेहत्तर उम्र 40 साल निवासी सिंघनपुर को उसके घर के बगल में आम लोगो को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिलने पर उसके कब्जो 180 एम एल अंग्रेजी शराब कीमती 120 रू. को जप्त किया गया.
अन्य सम्बंधित खबरें