महासमुंद : मछली मारने के लिए तालाब गए हुए 2 ग्रामीणों की हुई... - CG Sandesh

महासमुंद : मछली मारने के लिए तालाब गए हुए 2 ग्रामीणों की हुई मौत

मछली मारने सितली नाला डायर्वसन गये दो ग्रामीणो की करंट लगने से मौत एवं तीन ग्रामीणो ने भागकर अपनी जान बचाई मृतक में राम ध्रुव उम्र 60 वर्ष, मृतक जीवराज उम्र 55 वर्ष शामिल है दोनो ग्राम पतेरापाली के निवासी है।

ग्राम पतेरापाली के पांच ग्रामीण मनरेगा कार्य से वापस आकर सितली नाला डायर्वसन मे मछली मारने के लिए जाल बिछा रहे थे, तभी नाला मे लगे पनडुब्बी पंप के चपेट मे जीवराज आये और उसे बचाने गये साकू दोनो की करंट लगने से हुई मौत घटना के बाद से गांव मे मातम पसर गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने बाडी को पीएम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें