जानें कहा से आया ‘कच्चा बादाम’ गाना
‘कच्चा बादाम’ गाना इन दिनों काफी चर्चा में है. लोग इस गाने को बहुत पसंद कर रहे हैं. यह गाना पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के कुरालजुरी गांव निवासी भुबन बड्याकर नाम के एक मूंगफली बेचने वाले ने गाया है. वे गाँव-गाँव जाकर मूंगफली बेचने का काम करते हैं. मूंगफली को ही भुबन कच्चा बादाम कहते हैं. सोशल मीडिया पर भुबन का गाना पहुंचने के बाद इस गाने पर बनाए गए सेलिब्रिटीज के वीडियो वायरल हो रहे हैं. जब वो किसी नए गांव पहुंचते हैं, तो ‘कच्चा बादाम’ वाला जिंगल गाकर लोगों को बुलाते हैं. उनका ये गाना बौल लोकधुन से प्रेरित है.
बनाया गया
रीमिक्स
सिंगर और
म्यूज़िशियन नज्मू रीचैट ने इस गाने का रीमिक्स तैयार किया और इंटरनेट पर अपलोड
कर दिया. फिर लोगों को यह पसंद आने लगे और ‘कच्चा
बादाम डांस चैलेंज’ शुरू हो
गया. लोग अपनी-अपनी तरह से इस गाने के स्टेप्स बनाने लगे. खास बात है कि ऐसा
करने वालों में भारतीय ही नहीं साउथ कोरिया और तंजानिया समेत कई देशों के लोग
शामिल हैं. आलम यह कि कई इंफ्युएंसर भुबन के
पास पहुंच रहे हैं और इनके साथ वीडियो बना रहे हैं.