छत्तीसगढ़: 227 लापरवाह पुलिसकर्मियों को मिली सजा - CG Sandesh

छत्तीसगढ़: 227 लापरवाह पुलिसकर्मियों को मिली सजा

कई पर दुष्कर्म और लूट में लिप्त होने के आरोप

कबीरधाम: ड्यूटी में लापरवाही और अनुशासनहीनता करने वाले कई पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गयी है. अपराधों की रोकथाम की जिम्मेदारी जिन पुलिसकर्मियों पर है परन्तु उनका कु-आचरण व अनुशासनहीनता उससे भी गंभीर चिंता का विषय बनी हुई है. ऐसे लापरवाह पुलिसकर्मीयों पर कार्रवाई की जा रही है. सालभर में ऐसे 227 लापरवाह पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई है. इन्हें वर्दी पहन नशे में ड्यूटी करने, अपराधों की जांच में ढिलाई बरतने और बिना सूचना के गैरहाजिर रहने पर सजा दी गई है.

3- 4 पुलिसकर्मियों पर सस्पेंड कर घर बैठा दिया गया है. जिन पर दुष्कर्म, लूट व गांजा तस्करों से मिलीभगत जैसे संगीन आरोप लगे हैं. इन मामलों की अभी जांच चल रही है. रिपोर्ट के मुताबिक जनवरी से दिसंबर 2021 में 215 पुलिसकर्मियों को छोटी सजा यानी निंदा, अर्थदंड दी गई है. वहीं 12 पुलिसकर्मियों पर बड़ी सजा यानी वेतन वृद्धि रोकने और सस्पेंड करने की कार्रवाई की गई है.               

2496 पुलिसकर्मियों को मिला इनाम
बेहतर काम करने के लिए पुलिसकर्मियों को इनाम भी दिया जाता है. वर्ष 2021 में ऐसे 2496 पुलिसकर्मी रहे, जिन्हें उनके बेहतर कार्यों के लिए पुरस्कृत किया गया है. इनमें आरक्षक से लेकर निरीक्षक तक शामिल हैं. बेहतर कार्यों के लिए इन्हें 50 रुपए से लेकर 1 हजार रुपए तक का पुरस्कार दिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें