महासमुन्द : नशीली दवाई बेचते हो कहकर मेडिकल स्टोर्स वाले की पिटाई.
महासमुन्द थाना अंतर्गत पुराना सरकारी अस्पताल के सामने नशीली दवाई बेचते हो कहकर मेडिकल स्टोर्स वाले की पिटाई, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
मनोज कुमार जैन ने पुलिस को बताया कि, उसका मेडिकल स्टोर्स का कारोबार है। उसका दुकान पुराना सरकारी अस्पातल के सामने मालू मेडिकल के नाम से है। उसकी दुकान में तीन चार लडकियॉ तथा कुछ लडके भी काम करते है। वह 27 फरवरी 2022 शाम करीब 4/30 बजे अपनी दुकान पर बैठा था बाकी कर्मचारी सब काम कर रहे थे। तभी अचानक उसके दुकान के सामने रहने वाले चंदन साहू जो कुलर का काम करता है उसके साथ नीलकंठ साहू तथा चंदन साहू की पत्नी एवं उसका लडका सभी लोग उसकी दुकान में आकर तुम नशीली दवाई बेचते हो बोलते हुये मॉ बहन की अश्लील गालियां देते हुये तथा जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ थप्पड एवं घूसा से उसके सिर, बदन एवं कंधा में मार कर चोट पहुंचाया है।
बीच बचाव करने उसकी दुकान में कार्यरत कुमारी संध्या निषाद एवं दीपिका चौहान दोनों आये तो उन्हे भी हाथ मुक्का से नीलकंठ साहू, चंदन साहू ने संध्या निषाद के नाक के पास तथा दीपिका चौहान के दाहिने आंख के ऊपर मारकर चोट पहुंचाये है। मारपीट करते समय दुकान के गल्ले में हाथ डालने का प्रयास किये तब सभी कर्मचारी बीच बचाव कर भगाये है। घटना के तुरंत बाद फोन करके सौरभ जैन, उमाशंकर चन्द्राकर, गोलू चन्द्राकर वगैरह आये है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.