महासमुंद : ट्रक ने सूमो को मारी ठोकर, लड़की गंभीर.   - CG Sandesh

महासमुंद : ट्रक ने सूमो को मारी ठोकर, लड़की गंभीर.

महासमुंद थाना अंतर्गत ग्राम बिरकोनी हाई स्कूल के सामने ट्रक ने सूमो को मारी ठोकर, लड़की गंभीर जिसकी शिकायत पुलिस में की गई है.

ओमप्रकाश चक्रधारी ने पुलिस को बताया कि उसके नाम से एक टाटा सूमो वाहन क्रमांक CG 04LS 2331 है, जिसको वह खूद चलाता है । 27 फरवरी 2022 को अपने वाहन से सुबह करीबन 07/30 बजे अपने रिश्तेदारों को ग्राम बिरकोनी से बिठाकर घटारानी जतमाई दर्शन करने जा रहे थे, कि रास्ते में बिरकोनी हाई स्कूल के सामने मेन रोड पर पहुंचेने वाले थे तभी सामने तुमगांव की ओर से वाहन आईचर ट्रक क्रमांक CG 06 GK 1558 के चालक के द्वारा तेज लापरवाही एवं मानव जीवन को संकाटापन स्थिति में डालकर चलाते लाया और सीधा उसके गाडी के बीचों बीच लाकर ठोकर एक्सीडन्ट कर दिया जिससे उसकी गाडी सूमो क्रमांक CG04LS2331 का बीच वाला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है एवं वाहन में बैठी लडकी कुमारी काजल वैष्णव के बांया हाथ कोहनी में गंभीर चोटे आयी है। घटना के पश्चात कुछ देर तक दुर्घटना कारीत वाहन आईचर क्रमांक CG 06 GK 1558 खडी थी उसके बाद उसका चालक वाहन को लेकर भाग गया है। घटना को सूमो में बैठे भीमसेन साहू, कल्याणी साहू देखे है।

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें