नेहरू युवा केंद्र महासमुंद द्वारा आयोजित वार्षिक खेल प्रतियो... - CG Sandesh

नेहरू युवा केंद्र महासमुंद द्वारा आयोजित वार्षिक खेल प्रतियोगिता कबड्डी में रोहिना रहे विजेता, उपविजेता जेएमसी स्पोर्ट्स क्लब बलौदा

प्रखंड स्तरीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता नेहरू युवा केंद्र महासमुंद (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) के जिला युवा अधिकारी अदनान पाल के निर्देशानुसार ब्लॉक बसना के ग्राम पंचायत मेढ़ापाली आश्रित ग्राम ठूठापाली में आयोजित की गई इसमें मुख्य अतिथि मेघनाथ पटेल सरपंच ग्राम पंचायत मेढ़ापाली विशिष्ट अतिथि किशोर आचार्य महाराज जी अध्यक्षता चुम्मन पटेल (मंडी प्रबंधक सोसाइटी भंवरपुर )विशिष्ट अतिथि योगेश पटेल खीरसागर पटेल विजयलाल धनुर्जय दीवान वीरेंद्र सुरेंद्र चंद्रवंशी (टीसीसी के अध्यक्ष) इत्यादि उपस्थित रहे सभी अतिथियों द्वारा नेहरू युवा केंद्र संगठन के प्रतीक पुरुष स्वामी विवेकानंद एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया तथा कार्यक्रम की कड़ी में उपस्थित सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ व मोमेंटो से सम्मानित या गया मेघनाथ पटेल ने उपस्थित सभी युवा खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा वर्ग हमारे देश के अग्रिम कर्णधार है स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था की जब तक जीना है तब तक सीखना है क्योंकि अनुभव ही जीवन में सर्वश्रेष्ठ शिक्षक है युवाओं में एक अलौकिक शक्ति होती है जिनमें सभ्य समाज व शिक्षित राष्ट्र बनाने की क्षमता होती है खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने हेतु प्रेरित किया साथ ही कहा की ज्ञान स्वयं में वर्तमान है मनुष्य केवल उसका आविष्कार करता है कार्यक्रम की कड़ी में विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित किशोरी शेषाचार्य महाराज जी ने ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने वाले राष्ट्रीय स्तर व अंतरराष्ट्रीय स्तर तक भाग लेने हेतु प्रेरित किए चुकी खेल से ही हमारा शारीरिक व मानसिक बौद्धिक विकास होता है तथा हमारा मनोबल बढ़ता है.

विजेताओं को टी-शर्ट मोमेंटो ट्रॉफी से किया गया पुरस्कृत

कबड्डी विजेता- युवा आजाद क्लब रोहिना
उपविजेता - जेएमसी स्पोर्ट्स क्लब बलौदा
खो खो विजेता- युवती मंडल सुखापाली
उपविजेता- जागृति युवती मंडल ठूठापाली
400 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग प्रथम स्थान-   नीलकुमार , द्वितीय स्थान- पंकज कुमार
200 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग प्रथम स्थान- मनोज भाई द्वितीय स्थान- सुनील कुमार
100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग प्रथम - स्थान सरोजिनी द्वितीय स्थान-  नोनीबाई , 200 मीटर दौड़ बालिका वर्ग प्रथम स्थान- सरोजिनी द्वितीय स्थान नोनीबाई
रहे.

चुम्मन पटेल एवं सुरेंद्र चंद्रवंशी जी द्वारा सभी विजेता खिलाड़ियों को व सभी प्रतिभागियों को खेल भावना के साथ खेलने हेतु प्रोत्साहित किया एवं बसना की ओर से जिला स्तर चयनित होने पर शुभकामनाएं व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा उन्हें राज्य राष्ट्रीय स्तर तक प्रतिनिधित्व कर अपने व देश का नाम रोशन करने हेतु मार्गदर्शन, प्रोत्साहित किये ,
उक्त कार्यक्रम में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक केदारनाथ दीवान दिलेश पाणिग्रही रूपसाय चौहान ललिता सिदार हमर छत्तीसगढ़ यूथ क्लब टीसीसी यूथ क्लब ठूठापाली के युथ क्लब के युवा साथी प्रेमकांत दीवान चैन सिंह दीवान भेषकुमार राय कुमार दास शंकर कुमार चंद्रशेखर कुशल दीवान कमल विनोद टप्पू दीवान जितेंद्र नारायण रोशन नेशकुमार इत्यादि क्लब सहित समस्त ग्रामवासी काफी जनसंख्या में उपस्थित रहे और प्रतियोगिता में भाग लेने के साथ साथ कार्यक्रम का आनंद उठाएं खेल के प्रति ग्रामीण जनों में काफी उत्साह देखने को मिला । उपयुक्त जानकारी केदारनाथ दीवान ने दी है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें