तुमगांव : मजाक करने पर गाली गलौच कर की मारपीट - CG Sandesh

तुमगांव : मजाक करने पर गाली गलौच कर की मारपीट

तुमगांव थाना अंतर्गत 27 फरवरी को मजाक करने की बात को लेकर एक लड़के से दो लोगों ने अश्लील गाली गलौज करते हुए हाथ मुक्का व डंडा से मारपीट कर चोंट पुहंचाया एवं जान से मारने की धमकी दिया. जिसकी की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध कायम कर कार्यवाही विवेचना में लिया है.

मिली जानकारी के अनुसार आशाराम रात्रि करीबन 09.00  बजे ईशु साहू तथा परदेशी साहू गावं के तालाब किनारे भांठापारा के पास बैठकर आपस में बताचीत करते मजाक कर रहे थे,  इसी बीच ईशु साहू एवं परदेशी साहू द्वारा आशाराम को तू कौन होता है मजाक करने वाला कहकर मां बहन की गंदी गंदी गाली गुप्तार कर ईशु साहू द्वारा हांथ मुक्का से एवं परदेशी साहू द्वारा डण्डा से मारपीट किया गया तथा जान से मारने की धमकी दिया गया.

इसके बाद जब आशाराम  का पिता पुनीत साहु घर से बाहर निकलर ईशु साहू एवं परेदशी साहू को मेरे लड़का को क्यों मारपीट किये हो कहा तो दोनों पुनीत साहु को भी मारने के लिये दौंड़ाये.

बताया गया कि मारपीट से आशाराम के कमर, पीठ, हांथ की कलाई, सिर में चोंट आया है,  मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 294, 323, 506, 34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें