इन 4 राशियों के लिए विशेष होने वाली है इस वर्ष की महाशिवरात्रि
इस साल की महाशिवरात्रि मेष, सिंह, तुला और मकर राशियों के लिए विशेष होने वाला है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान शिव का माता पार्वती के साथ विवाह हुआ था. इस दिन शिव भक्त पूरे दिन भगवान शंकर की भक्ति में डूबे रहते हैं और भगवान शिव को अलग-अलग तरीकों से प्रसन्न करने में लगे रहते हैं.
इन 4 राशि के जातकों के लिए विशेष रहने वाली है इस वर्ष की महाशिवरात्रि -
मेष राशि: भगवान शिव मेष राशि के जातकों पर इस बार विशेष कृपा दृष्टि बनी रहेगी। जिसके चलते इन्हें हर काम में सफलता मिलने की संभावना के साथ ही नई नौकरी मिलने की भी काफी उम्मीद हैं। इस दौरान इस राशि के जातक यात्रा से काफी धन कमा सकते हैं। ये इस अवधि में एक से अधिक माध्यमों से धन कमा सकते हैं, इतना ही नहीं पैसों की भी आप बचत कर सकेंगे। कुल मिलाकर यह समय मेष राशि वालों के लिए काफी अनुकूल रहने की संभावना है।
सिंह राशि: महाशिवरात्रि सिंह राशि के जातकों के लिए भी शुभ साबित होगी। वहीं विदेश में नौकरी ढूंढ रहे जातकों का सपना भी इस दौरान पूरा हो सकता है। इस दौरान बॉस के साथ आपके संबंध अच्छे होने के साथ ही आपकी छवि कार्यस्थल में भी मजबूत होगी। इस दौरान आपके रूके हुए काम पूरे होने की संभावना है। वे जातक जो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए भी समय अनुकूल है।
तुला राशि: यह समय तुला राशि के जातकों के लिए भी काफी शुभ रहेगा। नौकरी में तरक्की की उम्मीद के बीच इस दौरान रूके पूरे होने के साथ ही आपका फंसा हुआ पैसा भी वापस मिलने की संभावना है। किसी काम से की जा रही यात्रा आपके लिए अच्छा धन बना सकती है।
मकर राशि: मकर राशि के जातकों पर भी महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की विशेष कृपा बनी रहेगी। इस दौरान भगवान शिव की विशेष कृपा से आपके समस्त काम बनते दिख रहे हैं। यह समय नये काम को शुरु करने के लिए भी अनुकूल रहने के साथ ही धन संबंधी सभी परेशानियां भी दूर होंगी।