बसना : सड़क किनारे मिली लाश, दुर्घटना से मौत की आशंका !
बसना थाना क्षेत्र में आज सुबह एक व्यक्ति की लाश मिली है।
आशंका जताई जा रही है कि सड़क हादसे में यह मौत हुई है। घटना स्थल के पास दो चप्पल देखे जाने से कहा जा रहा है कि घटना के समय दो व्यक्ति थे जिसमें से एक व्यक्ति घटना के बाद भाग गया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटना बीती रात है मृतक ओड़िशा के लिमजीपथरा का निवासी बताया जा रहा है। जिसका नाम देवधर ओगरे बताया जा रहा है।
यह लाश बसना थाना के ग्राम लमकेनी के करीब पिलवापली से पथरापाली सड़क के बीच में मिली है। सड़क के पास करीब 4 से 5 फीट का गड्ढा भी है। साथ ही घटना स्थल पर मोटरसाइकिल का टूटा हुआ कांच भी देखा गया है।
मौके पर पुलिस मौजूद है मामले की जांच कर रही है, दुर्घटना के बाद मौत हुई है या फिर कोई और कारण है यह जांच के बाद पता चल पाएगा।
अन्य सम्बंधित खबरें