सरायपाली: ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक संघ का स्थापना दिवस मनाया गया
सरायपाली: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली में ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक संघ का स्थापना दिवस 28 फरवरी 2022 को केक काटकर एवम् मरीजो को फल वितरण करके मनाया गया ज्ञातव्य हो कि ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक संघ का स्थापना 28 फरवरी 2014 को किया गया था संघ ने स्वास्थ्य कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर 47 दिन तक अनिश्चितकालीन हड़ताल करके एक रिकॉर्ड बनाया था एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों के विभिन्न मांगों को शासन के समक्ष रखने में प्रथम पंक्ति में खड़ा रहता है.
विकासखंड सरायपाली के ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक द्वारा कोरोना टीकाकरण अभियान में बेहतरीन कार्य करके महासमुंद जिला में प्रथम स्थान पर रहा है जिसके लिए बीएमओ नारायण साहू, डॉ बी बी कोसरिया, बीपीएम शीतल सिंह, खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी टी आर धृतलहरे ने अपने उद्बोधन में सबको बधाई देते हुए एकजुट रहकर कार्य करते रहने हेतु कहा गया।

इस कार्यक्रम में ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष डोलामनी भोई, डोलचंद पटेल, विमल सिदार , विनय बारिक पुरुषोत्तम पटेल ,यशपाल पटेल,कुलमणी पटेल,धर्मेंद्र चौधरी, भरत नायक, प्रगति शर्मा, अनिल पाढ़ी इत्यादि उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन योगेश प्रजापति द्वारा किया गया।