महासमुंद पुलिस की कार्यवाही जिले में आबकारी एक्ट के तहत 8 प्... - CG Sandesh

महासमुंद पुलिस की कार्यवाही जिले में आबकारी एक्ट के तहत 8 प्रकरण दर्ज.

बागबाहरा पुलिस को मुखबीर के सूचना पर टुकेश साहू अपने चखना दुकान पाकिनपारा बागबाहरा में लोगों को शराब पीने- पिलाने की संसाधन उपलब्ध कराते मिला. जिसके कब्जे से 100 एम एल देशी प्लेन शराब कीमती 40 रू. व 03 नग डिस्पोजल को जप्त किया गया.

पिथौरा पुलिस को मुखबीर के सूचना पर ग्राम कसीबाहरा में मनोज नायक टोल नाका के बाजू में कसीबाहरा रोड के सामने में लोगों को शराब पीने का सामान उपलब्ध कराते मिला. जिसके कब्जे से 03 नग सफेद रंग झिल्ली पाऊच, 03 नग डिस्पोजल गिलास को जप्त किया गया.

आरोपीयों का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.

कोमाखान पुलिस को मुखबीर के सूचना पर कोमाखान देशी/अंग्रेजी शराब भट्ठी के सामने में जितेन्द्र धीवर नामक ब्यक्ति सड़क किनारे अवैध रूप से झोपडी बनाकर लोगों को शराब पीने एवं पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिला. जिसके कब्जे से 08 नग डिस्पोजल एवं 06 नग खाली शीशी को जप्त किया गया.

पटेवा पुलिस को मुखबीर के सूचना पर ग्राम नवागांव का संतोष सिंहा अपने पान ठेला में आम लोगो को शराब पीने के लिये पानी, डिस्पोजल गिलास, चखना मुहैया कराते मिला. जिसके कब्जे से 02 नग खाली शीशी एवं डीस्पोजल को जप्त किया गया.

पटेवा पुलिस को मुखबीर के सूचना पर लकेश्वर खुंटे अपने घर के सामने परछी में आम लोगो को शराब पीने के लिये पानी, डिस्पोजल गिलास, चखना मुहैया कराते मिला. जिसके कब्जे से 02 नग खाली शीशी एवं डीस्पोजल को जप्त किया गया.

महासमुंद पुलिस मुखबीर के सूचना पर दलदली रोड पुल के पास पहुचकर घेराबंदी कर पकड़े आरोपी संजय ठाकुर उम्र 34 साल साकिन वार्ड नं0 09 नयापारा रेल्वे कालोनी महासमुंद थाना के कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी के अंदर 34 पौवा देशी प्लेन शराब प्रत्येक शिशी में 180-180 ML शराब भरी हुई जुमला 6120 ML किमती 2720 रूपये एवं एक पुरानी बजाज प्लेटिना मो0सा0 क्र0 CG 06 GP 9202 कीमती 25000 रूपये कुल जुमला रकम 27720 रूपये को जप्त किया गया.

खल्लारी पुलिस मुखबिर के सुचना पर आरोपी नोज कुमार बंजारे उम्र 38 वर्ष साकिन झारा थाना खल्लारी जिला महासमुंद द्वारा ग्राम झारा दैहान के पास अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री वास्ते रखा है पुलिस स्टाफ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया । आरोपी के कब्जे से एक प्लास्टिक थैला में 5 लीटर वाली प्लास्टिक जरीकेन में 5 लीटर एवं एक 2 लीटर वाली प्लास्टिक बाटल में 2 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब भरी हुई कुल 7लीटर जुमला 7000 ML कीमती 1400/- रूपये को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया ।

खल्लारी पुलिस मुखबिर के सुचना पर परमेश्वर बंजारे उम्र 41 साल साकिन झारा थाना खल्लारी जिला महासमुंद के द्वारा ग्राम झारा मोहरीया तालाब पार में अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री वास्ते रखा पुलिस स्टाफ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया । आरोपी परमेश्वर बंजारे के कब्जे से एक प्लास्टिक थैला में दो सफेद रंग की प्लास्टिक जरीकेन 5-5 लीटर वाली एक में 5 लीटर तथा दुसरे में 4 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब भरी हुई जुमला 9000 ML कीमती 1800/- रूपये को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया ।

आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें