एसडीएम कार्यालय में पदस्थ क्लर्क रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ... - CG Sandesh

एसडीएम कार्यालय में पदस्थ क्लर्क रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

बेमेतरा: एसडीएम कार्यालय साजा में पदस्थ एक क्लर्क को एसीबी की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. प्राप्त जानकारी की मुताबिक क्लर्क हनी कश्यप के खिलाफ एक किसान ने एसीबी से शिकायत की थी. क्लर्क ने एक किसान से उसके पिता की तालाब में डूबने से मृत्यु हो जाने के बाद मिलने वाले मुआवजा की राशि दिलाने के नाम 50 हजार रिश्वत मांगी थी, जिस पर 10 हजार देने की सहमति बनी थी.

किसान की शिकायत के बाद एसीबी चीफ आरिफ शेख ने एसीबी एसपी पंकज चंद्रा को कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे. एसीबी की टीम ने पीड़ित किसान को आज 10 हजार देकर बेमेतरा तहसील कार्यालय एसडीएम के क्लर्क हनी कश्यप के पास भेजा. किसान ने जैसे ही बाबू को 10 हजार की रिश्वत दी, उस दौरान एसीबी की टीम ने रंगे हाथों क्लर्क को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार क्लर्क अपने से ऊपर बैठे अधिकारियों के नाम पर लोगों से घूस लेता था. फिलहाल एसीबी की टीम आरोपी से इस संबंध में पूछताछ कर रही है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें