यूक्रेन में भारतीय छात्र की मौत पर सीएम बघेल ने गहरा दुख व्यक्त किया
युद्ध प्रभावित यूक्रेन के खारकीव शहर में मंगलवार सुबह गोलाबारी में एक भारतीय छात्र की मौत हो गई। विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने ट्वीट किया, "अत्यंत दुख के साथ हम पुष्टि करते हैं कि आज सुबह खारकीव में गोलाबारी में एक भारतीय छात्र की जान चली गई।"
यूक्रेन में भारतीय छात्र की मौत पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नें गहरा दुःख व्यक्त
किया है. सीएम बघेल ने ट्विट किया है – “यूक्रेन में
भारतीय छात्र की मौत की खबर बेहद दुखद है। इस पीड़ा में पूरा देश छात्र के
परिवारजनों के साथ है। ईश्वर उनके माता-पिता, मित्रों एवं चाहने वालों को इस कठिन
समय को सहने की शक्ति दें। ॐ शांति:
भारत
सरकार से पूरा देश इस समय प्रयासों में तेजी लाने की अपील कर रहा है।”
यूक्रेन में भारतीय छात्र की मौत पर विदेश
मंत्रालय ने कहा – “हम मारे गए छात्र के परिवार के संपर्क में हैं, हम गहरी
संवेदना व्यक्त करते हैं”