नुआपारा-बरगढ़ रोड में  पेड़ से टकराई कार 6 की मौत,  महासमुंद ... - CG Sandesh

नुआपारा-बरगढ़ रोड में पेड़ से टकराई कार 6 की मौत, महासमुंद जिले के निवासी.

ओड़िशा के नुआपारा-बारगढ़ रोड में एक कार की दुर्घटना होने से उसमे 6 मृत बताये जा रहे हैं. सभी छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बसना ग्राम रसोड़ा के निवासी बताये जा रहे हैं.

जानकारी के मुताबिक, नुआपाड़ा जिले के जोंक थाना अंतर्गत बीजू एक्सप्रेस-वे पर नुआपारा-बारगढ़ रोड पर महामाया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड टेक्निकल साइंस के पास कार मारुति ऑल्टो 800 क्रमांक CG 06 GF 2753 सड़क से फिसल कर एक पेड़ से जा टकराई. इससे 6 लोगों की मौत हो गई.  इसमें एक महिला एक बच्चा तथा 4 पुरुष हैं.

जानकारी के मुताबिक सभी शवों को जिला मुख्यालय अस्पताल (डीएचएच) ले जाया गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर रही है. सभी मृतकों की पहचान की जा रही है.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें