सरायपाली : पेड से टकराई तेज रफ़्तार बाइक, एक की मौत, दो घायल.
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक अनिल दास मानिकपुरी पिता कन्हैया दास मानिकपुरी उम्र 22 वर्ष साकिन चण्डीभौना की मौत सडक दुर्घटना होने से जांच किया गया.
पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान मृतक के परिजन का कथन लिया सभी ने अपने अपने कथन में बताये कि मृतक अनिल के दोस्त धरमदास की मोटर सायकल सुपर स्पेलेण्डर क्रमांक CG 06 GQ 7852 से धरमदास, रामेश्वर दास के साथ मेला देखने पोटापारा 16 फरवरी 2022 को गया था. जो मेला देखकर 17 फरवरी 2022 की सुबह भंवरपुर होते वापस घर आ रहा था मोटर सायकल को मृतक अनिल दास चला रहा था तथा पीछे में धरमदास व रामेश्वर दास बैठा था आरोपी मृतक चालक ने हर्राटार के पास अपने वाहन को तेजी व लापरवाही पूर्वक चला रहा था कि मोटर सायकल अनियंत्रित होकर NH 53 हर्राटार के पास रोड से निचे उतर कर ईमली पेड से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त होने से मृतक को सिर में गंभीर चोट व पीछे बैठे धरमदास,रामेश्वर दास को साधारण चोट आना बतलाये है दुर्घटना से मौके पर वाहन चालक अनिल दास की मौत होना बतलाये है।
मर्ग जांच पर आरोपी मोटर सायकल चालक मृतक अनिल दास के विरूद्ध धारा 279,337,304(A) भादवि का अपराध घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।