तेंदूकोना: 9 हज़ार रुपये चोरी के रकम के साथ युवक गिरफ्तार - CG Sandesh

तेंदूकोना: 9 हज़ार रुपये चोरी के रकम के साथ युवक गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक महासमुंद विवेक शुक्ला के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेंभुरकर साहू एवं एसडीओपी सरायपाली कपिल चंद्रा के मार्गदर्शन में अपराध एवं अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने की मुहिम के तारतम्य में जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को जिले में चोरी व् लूटपाट एवं परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था.

गतिविधियों में संलिप्त लोगों के धरपकड़ के इसी क्रम में थाना तेंदूकोना के अपराध क्रमांक 32/20022 धारा -380,457 भादवि दिनांक 02/03/2022. को चोरी की विवेचना पर थाना स्टाफ रवाना हुआ था जिसे स्टाफ द्वारा घेरा बन्दी कर पकड़ा गया जिसके कब्जे से 9000 रुपये नगदी रकम बरामद किया गया.

ऋषि साहू पिता नेतराम साहू उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम मोंगरापाली थाना तेंदूकोना जिला महासमुंद के पास से नगदी रकम बरामद कर जप्त किया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया. सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी तेंदूकोना मल्लिका बनर्जी तिवारी, प्रधान आरक्षक ललित चंद्राकर ,आर.521 राजकुमार रात्रे विशेष योगदान रहा.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें