बसना : जनपद परिसर में युवक ने मारी चाकू.
बसना थाना अंतर्गत जनपद परिसर महाकालेश्वर मंदिर के सामने युवक ने मारी चाकू, जिसकी शिकायत पुलिस में की गई है.
राकेश भारतीय ने पुलिस को बताया कि केंटीन का कार्य करता है । 01 मार्च 2022 को जनपद परिसर के महाकालेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि के कार्यक्रम में भण्डारा में खाना बनाकर रामायण का कार्यक्रम देख रहा था, उसके साथ आशिष जोशी, राजेश भारतीय, खेमलाल दाता, तथा अन्य लोग भी साथ में रामायण देख रहे थे उसी समय प्रेमसिंग डडसेना अपने साथी योगेश दास के साथ बुलेट गाडी में आया प्रेमसिंग अपने हांथ में चाकु रखा था ।
महिलाएं जहां पर बैठकर रामायण सुन रही थी उसके सामने जाकर बैठ गया तब पार्थी राकेश अपने साथी आशिष जोशी के साथ जाकर प्रेमसिंग एवं उसके साथी को महिलाओं के सामने बैठने से मना किया तब प्रेमसिंग तूम कौन होते हो मना करने वाले कहकर हत्या करने नियत से अपने हांथ में रखे चाकु से आशिष जोशी के दाहिने पीठ में मारा जिससे चाकू उसके पीठ के अंदर घुंस गया था उसी समय राजेश भारतीय भी आ गये उनको भी चाकू से मारा है जिससे उसके दाहिने हांथ के अंगुठा में चोंट लगा है । घटना को आसपास कार्यक्रम देखने वाले अन्य लोग भी देखे हैं । मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 307-IPC, 34-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.