बसना : नशे की हालत में गाली-गलौज कर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने पर मामला दर्ज.
बसना थाना अंतर्गत विद्युत सबस्टेशन पिरदा में नशे की हालत में गाली-गलौज कर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने पर मामला दर्ज किया गया है.
दुलेश्वर कुमार दीवान ने पुलिस को बताया कि वह छ.स्टे.पो.डि.क.लि.पिरदा में कनिष्ठ यंत्री के पद पर पदस्थ है. 02 मार्च 2022 लगभग शाम 4.00 बजे जब वह सबस्टेशन पिरदा में विद्युत सप्लाई के काम से सबस्टेशन में काम कर रहा था तभी लवकुमार पटेल, निवासी ग्राम तिलकपुर के द्वारा विद्युत सबस्टेशन पिरदा में आकर नशे की हालत में धुत होकर मां बहन की अश्लील गाली गलौच कर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाया व आरक्षण संबंधी टिप्पणी किया गया. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 186-IPC, 294-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.
अन्य सम्बंधित खबरें