महासमुंद: सोनासिल्ली में लगी जनसम्पर्क की छायाचित्र प्रदर्शनी, लोगों का मिला अच्छा प्रतिसाद
महासमुंद: जनसम्पर्क विभाग द्वारा जिले के सभी विकासखण्डों में सह सूचना शिविर छायाचित्र प्रदर्शनी का सिलसिला जारी है। यह प्रदर्शनी महासमुंद विकासखण्ड के खट्टी हाट बाजार से 23 फरवरी से प्रारम्भ हुई थी। अब तक पांच प्रदर्शनी महासमुंद ब्लॉक सहित बागबाहरा और पिथौरा में लगाई जा चुकी है। इन सभी जगह लोगों का अच्छा प्रतिसाद मिला। 6वीं प्रदर्शनी सोनासिल्ली हाट में लगी। राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों की जानकारी, रंगीन फोटोग्राफ और आंकड़ो के साथ दर्शाया गया है। प्रदर्शनी स्थल पर निःशुल्क प्रचार सामग्री का भी वितरण किया जा रहा है। लोगों द्वारा इसकी भूरी-भूरी प्रशंसा की जा रही है।
प्रदर्शनी में राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाएं मुख्य रूप से राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, किसानों, खेतिहर मजदूरों को न्याय, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, वनोपज से वन आश्रितों के जीवन में बहार, आदिवासियों के हित में छत्तीसगढ़ सरकार, मानस मंडली प्रोत्साहन योजना, आधुनिक शिक्षा से आसमान छुएंगे नौनिहाल, छत्तीसगढ़ मॉडल जन सशक्तिकरण से आर्थिक विकास, जल जीवन मिशन, जन-जन तक पहुंचती जन-स्वास्थ्य योजनाएं, छत्तीसगढ़ महतारी दुलार योजना, राम वनगमन पथ आदि विकास पुस्तिका एवं पाम्पलेट का वितरण किया गया।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें