बसना और पिथौरा विकासखंड के 2 हितग्राहियों को स्वेच्छानुदान र... - CG Sandesh

बसना और पिथौरा विकासखंड के 2 हितग्राहियों को स्वेच्छानुदान राशि स्वीकृत

महासमुंद: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्र कुमार ने अपने स्वेच्छानुदान मद से जिले के दो हितग्राहियों के लिए स्वेच्छानुदान राशि स्वीकृत किए है। इनमें बसना विकासखण्ड के ग्राम रसोड़ा निवासी संजय मेहेर एवं पिथौरा विकासखण्ड के ग्राम सावित्रीपुर निवासी दिलीप कुमार प्रधान शामिल है। संबंधितों को स्वीकृत राशि प्राप्त करने के लिए मतदाता फोटो परिचय पत्र, बैंक पासबुक, आधार कार्ड, राशन कार्ड, स्वयं की दो फोटो एवं अन्य दस्तावेज के साथ संबंधित क्षेत्र के तहसील कार्यालय में तहसीलदार के पास जमा करना होगा। ताकि स्वीकृत राशि का भुगतान आरटीजीएस के माध्यम से किया जा सके।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें