महासमुंद : सप्ताह भर बाद भी दूर नहीं हुई खाद की समस्या, दुबारा आन्दोलन की तैयारी कर रहे किसान !
क्षेत्र में खाद की कमी लेकर सिंघनपुर में किये गए आन्दोलन के बाद मिले आश्वाशन पर भी किसनों की खाद की समस्या दूर नहीं हुई है. खाद लेने के लिए किसान एक शहर से दुसरे शहर भटक रहे हैं तब भी उन्हें खाद नहीं मिल रहा है. कई किसान तो ऐसे हैं जिन्हें 12-12 घंटे इंतज़ार करने पर केवल एक ही बोरा खाद मिल रहा है. जिससे किसान परेशान हैं और शासन-प्रशासन से उनका भरोसा उठ चूका है.
कालाबाजारी की शिकायत और खाद की कमी पर अब प्रशासन ने भी जवाब देना छोड़ दिया है. जिससे परेशान होकर महासमुंद जिले के किसनों ने एक व्हाट्सएप्प ग्रुप बनाया है. जिसमे वे खाद को लेकर अपनी-अपनी पीड़ा व्यक्त कर रहे हैं.
सोशल मीडिया में बने इस ग्रुप के माध्यम से किसान कालाबाजारी करने वालों पर अधिकारीयों से सांठगांठ का आरोप लगा रहे हैं. किसान कह रहे हैं कि कई जगह सुचना देने के बाद भी अधिकारी कार्यवाही नहीं कर रहे हैं. अधिकारीयों के पास गिफ्ट पैकेट पहुँच चूका है. SDM ने भी अब किसान नेताओं का फोन उठाना छोड़ दिया है. जिसके बाद कई किसान ग्रुप में फिर से आन्दोलन करने की बात कर रहे हैं.
किसान नेता विद्याचरण चरण चौधरी ने बताया कि जिन चार बिंदुओ पर जिला प्रशासन ने आश्वाशन दिया था उसपर खरा नहीं उतर पाया. जिसपर किसानों का प्रतिनिधी मंडल कल जिला कलेक्टर से दुबारा मुलाकात करेगा. और मांगों को दुबारा रखकर आन्दोलन की तैयारी करेगा.