सरायपाली विधायक किस्मतलाल नंद ने ग्राम खोखेपुर में किया जनसं... - CG Sandesh

सरायपाली विधायक किस्मतलाल नंद ने ग्राम खोखेपुर में किया जनसंपर्क

सरायपाली विधायक किस्मतलाल नंद द्वारा ग्राम खोखेपुर में जनसंपर्क किया गया। विधायक का स्वागत कीर्तन और बाजा के साथ किया गया। सभा का संचालन अंगत डडसेना के द्वारा किया गया। कीर्तन पार्टी को संचालन करने वाले सनातन भोई ने विधायक के सामने कीर्तन मंडली की सुंदरता और गांव का विकास किस प्रकार हो और गांव की प्रमुख समस्या के बारे में अवगत कराया। विधायक किस्मत लाल नंद ने गांव वालों की समस्या का निराकरण करते हुए कहा कि कीर्तन मंडली निर्माण कार्य के लिए दो लाख रुपये और महिला स्व सहायता समूह के लिए भवन निर्माण के लिए छः लाख रुपये विधायक निधि से अपने कार्यकाल में देने की घोषणा की।

उक्त कार्यक्रम में बलराम भोई (ब्लाक अध्यक्ष कांग्रेस) परेस्वर राय (विधायक प्रतिनिधि) चुनीलाल यादव (यादव समाज अध्यक्ष) हरिशंकर दीवान (ग्राम मुखिया) दुबराज सिदार (उप सरपंच ग्राम पंचायत) ईस्वर सिदार ,रविन्द्र डडसेना, मोहित भोई (बाहक), जग्गनात निसात (गायक),कमल यादव (बाहक) स्यामसुंदर भोई (पंच ग्राम पंचायत), उदेचन सिदार, महेंद्र दीवान, नरेश दीवान, रविन्द्र साहू, स्यामलाल यादव, अस्वानी पृस्टी, रमाकांत डडसेना, अनीता भोई (महिला स्वसहायता समूह अध्यक्ष) और स्व सहायता समूह की महिलाए उपस्थित थी।

author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें